[ad_1]

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप
चंडीगढ़:
पंजाब में सियासत गरमाई हुई है. आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा पर पंजाब में AAP विधायकों को ‘खरीदने की कोशिश’ का आरोप लगा रहे हैं. अब इस मामले में पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बता दें कि आम आदमी पार्टी का दावा है कि भाजपा ने AAP पार्टी में तोड़-फोड़ के मद्देनजर कम से कम 10 उसके विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश की थी. हालांकि, भाजपा पहले ही आरोपों को “निराधार” करार दे चुकी है.
यह भी पढ़ें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दावा किया है कि बीजेपी ने पंजाब (Punjab) के दस आप विधायकों से संपर्क किया और उनको खरीदने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहें. केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी देश भर में दूसरी पार्टियों के विधायकों को खरीदकर सरकार गिराने का काम करती है.
वहीं, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भी दावा किया था कि पंजाब के आप विधायकों को बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली आने के लिए कहा गया है, और पार्टी बदलने के लिए करोड़ों की पेशकश की गई है. चीमा ने पार्टी के एक विधायक द्वारा प्राप्त एक कॉल का हवाला देते हुए दावा किया कि उनसे कहा गया है कि दिल्ली आओ, तुम्हें भाजपा के बड़े नेताओं से मिलवाएंगे.
बता दें कि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी भाजपा पर ‘किसी भी तरह’ से दिल्ली सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगा चुकी है. उसने दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी ने उसके चार विधायकों से संपर्क कर पाला बदलने के लिए उन्हें 20 करोड़ रुपये की पेशकश की.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
Source link