AAP Vs BJP: ‘आप’ ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा पर बोला हमला, कहा- ‘एमसीडी में भी बनाएं केजरीवाल सरकार’

[ad_1]

राघव चड्ढा

राघव चड्ढा
– फोटो : इंस्टाग्राम

ख़बर सुनें

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि एमसीडी में भ्रष्टाचार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विदेश के बड़े बड़े विश्वविद्यालय इस बात पर अध्ययन कर रहे हैं कि इतनी भ्रष्ट संस्था कैसे हो गई। किसी को घर बनवाना हो तो पार्षद पैसा वसूलने आ जाता है। यहां लेंटर डालने से लेकर हर चीज का रेट फिक्स है। आप नेेता सोमवार को देवली वार्ड-161 में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर राघव चड्ढा ने भाजपा पर खूब हमला बोला। उन्होंने भाजपा के कामकाज पर सवाल उठाते हुए अपील की कि इस बार दिल्ली की साफ सफाई की जिम्मेदारी भी अरविंद केजरीवाल को देनी है। दिल्ली विधानसभा के बाद अब एमसीडी में भी केजरीवाल सरकार बनाएं। दोनों जगह बड़ा और छोटा इंजन अरविंद केजरीवाल का होगा। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल एमसीडी में भ्रष्टाचार मुक्त शासन लाएंगे। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को जो भी काम दिया उन्होंने वह करके दिखा दिया, मगर जनता ने अरविंद केजरीवाल की बजाय साफ सफाई की जिम्मेदारी भाजपा को दे दी।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित 
राजधानी की जनता आगामी चार दिसंबर को भाजपा की जुमलेबाज सरकार को एमसीडी से खदेड़ने के लिए वोट करेगी। इसके अलावा जनता इस बार दिल्ली को साफ सुथरा बनाने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार चुनेगी, क्योंकि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के पास दिल्ली को सुंदर बनाने का ब्लू प्रिंट है। यह दावा आप नेता व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को गोकलपुर, रोहताश नगर और शाहदरा विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में नुक्कड़ सभाओं में किया।

अपने वार्ड के घर-घर में जाएं कार्यकर्ता: सिसोदिया
इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि एमसीडी चुनाव में अब मात्र छह दिन बाकी हैं और वह अपने वार्ड के घर-घर में जाएं। इस दौरान मतदाताओं को जागरूक करें कि यदि भाजपा या कांग्रेस का पार्षद आया, तो अगले पांच साल सिर्फ लड़ाई-झगड़े करेगा और जनता का काम रुकवाएगा। इस कारण अबकी बार दिल्ली की बेहतरी और एमसीडी में भी अपने सारे काम करवाने के लिए अरविंद केजरीवाल का पार्षद ही चुनें।

भाजपा ने दिल्ली को कूड़ा घर बना दिया
उन्होंने कहा कि भाजपा से दिल्ली का कूड़ा साफ़ नहीं किया गया और उसने पूरी दिल्ली को कूड़ा-घर बना दिया। भाजपा महीनों तक सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं देती है। सेवानिवृत हो चुके सफाई कर्मचारियों को पिछले पैसे नहीं मिले हैं, मगर एमसीडी में केजरीवाल की सरकार बनते ही सफाई कर्मचारियों को इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सफाई कर्मचारियों को हर महीने समय पर वेतन दिया जाएगा और सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।

कांग्रेस में शामिल हुए आप और भाजपा के नाखुश पदाधिकारी
आम आदमी पार्टी और भाजपा के नाखुश पदाधिकारियों को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पूर्व विधायक व कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज भी मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने वालों में वार्ड नं-175 (कालका जी) से ज्योत्सना गोगिया और आशीष ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी के गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से शास्त्री पार्क वार्ड अध्यक्ष इशरत खान मामू और अफजल अहमद अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *