Abdul Wali Arrested: अतीक के शूटर अब्दुल कवि का इनमिया भाई अब्दुल वली गिरफ्तार, सरेंडर करने के फिराक में था

[ad_1]

Abdul Wali, Inmia brother of Atiq shooter Abdul Kavi arrested, Abdul Wali was in the process of surrendering

Kaushambi : शूटर अब्दुल कवि का भाई अब्दुल वली गिरफ्तार।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशांबी जिले की पुलिस ने अतीक अहमद के शार्प शूटर अब्दुल कवी के फरार भाई अब्दुल वली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस द्वारा 15 हजार का इनाम घोषित किए जाने के बाद अब्दुल वाली न्यायालय में सरेंडर करने के फिराक में था। अब्दुल वली पर शूटर अब्दुल कवी को शरण देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी अब्दुल बली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

सराय अकिल थाना प्रभारी विनीत सिंह ने के भकन्दा गांव के रहने वाले अब्दुल वाली को किया गिरफ्तार विनीत सिंह को जैसे सूचना मिली थी कि अब्दुल वाली मेहनाजपुर के तराई इलाके में छिपा है मैं मैं फोर्स के साथ घेराबंदी करके  किया गिरफ्तार अब्दुल कवी  अतीक अहमद का शार्पशूटर है। अब्दुल कवी 2005 राजू पाल हत्याकांड के बाद से फरार था। आरोप है कि फरारी के दौरान अब्दुल कवी अपने घर आया जाया करता था और उसके भाई और परिजन उसे शरण देते थे।

इसके साथ ही यह लोग राजू पाल हत्याकांड के गवाह ओमप्रकाश पाल के ऊपर भी जानलेवा हमला किया था। इस पर पुलिस ने अब्दुल वली समेत उनके अन्य भाइयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की थी। जिसके बाद से अब्दुल वली लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने अब्दुल वली पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। जिसके बाद वह न्यायालय में सरेंडर करने के फिराक में लगा था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *