[ad_1]

chitrakoot Road Accident
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस (जनरथ) और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बोलेरो चालक, उनके पिता, पत्नी, बेटा, बेटी व बहन शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई, छह लोग घायल हुए।
बस में सवार नौ यात्री भी चोटिल हुए। घायलों में चार को प्रयागराज रेफर किया गया है, जिसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई थी। बोलेरो सवार कमासिन बांदा निवासी घायल अरविंद ने बताया कि प्रयागराज में संगम स्नान के बाद बोलेरो से चित्रकूट लौट रहे थे। मंगलवार की सुबह झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बगरेही मोड़ के पास उनकी बोलेरो सामने से चित्रकूट से अयोध्या की ओर तेज रफ्तार से जा रही रोडवेज बस से टकरा गई। इसके बाद उन्हें कुछ होश नहीं रहा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की गति बहुत तेज थी। मोड़ पर एक वाहन को ओवरटेक करने के बाद बोलेरो चालक का संतुलन बिगड़ा। यह देखकर सामने से आ रही बस के चालक ने भी बोलेरो को बचाने का प्रयास किया तो बस दाहिने साइड की ओर आ गई। इसी बीच दोनों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का आधा हिस्सा बस के अगले हिस्से में घुस गया।
बोलेरो सवार मप्र के पन्ना जिला अजयगढ़ के लइचा गांव निवासी चालक प्रताप पटेल (45), पिता आनंदी पटेल (60), पत्नी अशोका देवी (40), पुत्री आकांक्षा (10) , पुत्र सनद पटेल (12), बहन रामबाई (35) व कोर्राही कमासिन बांदा निवासी जगजीत कुशवाहा (50) की मौत हो गई। इनमें प्रताप पटेल उनकी पुत्री अकांक्षा, बेटा सनद, बहन रामबाई व बांदा निवासी जगजीत की मौत चित्रकूट में ही हो गई।
[ad_2]
Source link