Accident News : अनियंत्रित टाटा सफारी गाड़ी घर में घुसी; आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की

[ad_1]

Road accident today in bihar Motihari car collided in house.public scuffled with the bihar police.

इसी गाड़ी से हुआ हादसा
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


वैशाली और गया के बाद मोतिहारी में अनियंत्रित टाटा सफारी गाड़ी घर में घुस गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उन घायलों में एक की स्थिति काफी गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन घटना से भड़के स्थानीय लोग पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की करने लगे। लोगों ने गश्ती गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के बाजिदपुर की है।

सब्जी ले रहे लोगों को कुचल दिया  

घटना के संबंध ने स्थानीय लोगों का कहना है कि अरविंद कुमार के घर के सामने लोग सब्जी खरीद रहे थे। तभी अचानक उधर से तेज रफ्तार से एक टाटा नेक्सा अनियंत्रित होकर सब्जी दुकान के तरफ घुस गई। इस घटना में सब्जी ले रहे चार लोग घायल हो गये। घायलों में घेघवा निवासी अवधेश साह (50) और राजेश साह (40), बाजिदपुर निवासी सुरेश राय (60) और लक्ष्मण राय (45) शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर उस वक्त खड़े मूसा मल्लिक का भगिना भी घायल हो गया। कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। वहां चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर में मामला समझ में आया तब स्थानीय लोगों ने आननफानन में सभी घायलों को जल्दी से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि उन घायलों में लक्ष्मण राय की स्थिति काफी गंभीर है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर किया हमला

पुलिस का कहना है कि घटना से नाराज हो कर स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को किसी तरह समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *