Accident News: सीवान में पुलिस जीप ने सोए व्यक्ति को कुचला; फिर गंभीर हालत में अस्पताल में छोड़कर भागी

[ad_1]

Police jeep crushed a person in Siwan; Policemen ran away leaving injured in hospital, Bihar Police

अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति सुदर्शन बिन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के सीवान में पुलिस जीप ने एक व्यक्ति को सोए हुए अवस्था में कुचल दिया। उसके बाद पुलिसकर्मी उस व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल छोड़कर भाग गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीवान जिले की हुसैनगंज पुलिस गश्ती दल पर निकली हुई थी। उसी दौरान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छोटकी बधौनी गांव के पास एक सोए हुए व्यक्ति पर पुलिस ने जीप चढ़ा दी। घायल व्यक्ति की पहचान छोटकी बधौनी गांव निवासी सुदर्शन बिन के रूप में हुई है। वहीं, सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे समाज श्री श्रीनिवास यादव।

‘पीड़ित को अस्पताल छोड़कर भागी पुलिस’

श्रीनिवास यादव ने बताया कि पुलिस जीप घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल छोड़ कर भाग गई है। उसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का इलाज कराया। पुलिस जीप चढ़ने से सुदर्शन बिन का पैर फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है।

पुलिस अलग ही बात कह रही

इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि अनिल बाबू दरोगा गश्ती दल लेकर निकले हुए थे। तभी एक व्यक्ति के पैर पर पुलिस जीप चढ़ गई। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति बोरा ओढ़ कर सड़क किनारे सोया हुआ था। बोरा होने की वजह से चालक को समझ नहीं आया और गाड़ी उस व्यक्ति के ऊपर चढ़ गई। जब व्यक्ति चिल्लाया तो उसे पुलिस वालों ने उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर ने जब घायल को पटना रेफर कर दिया, तब पुलिस जीप वहां से वापस आई। अब उनके परिजनों को साथ लगाकर हम लोग पटना भेज रहे हैं। फिलहाल उसका पैर टूट गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *