[ad_1]

मृतक (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीवान जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक अभी भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। दरअसल, एमएच नगर हसनपुरा में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, दूसरी घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की हैं, जहां एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, पहली घटना जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के रजनपुरा पंचायत के उसरी गांव के पास की है। जहां एक व्यक्ति बीती देर रात गोपालपुर बाजार से मोटरसाइकिल से अपने घर एमएच नगर हसनपुरा जा रहा था। तभी उसरी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटन यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया।
वहीं, दूसरी घटना बीती देर रात बसंतपुर थाना क्षेत्र के गंगा दास के मठिया के पास की है। जहां एक युवक अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से बसंतपुर बाजार में समान की खरीदारी करने गया था। वापस लौटते वक्त गंगा दास के मठिया के पास पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बसंतपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। तब आनन-फानन में बसंतपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को बसंतपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरा साथी मठिया गांव निवासी अजित कुमार राय की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।
अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बारे में थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं, घायल युवक को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link