[ad_1]

मृतका राजो देवी।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्ददीननगर थाने के एनएच 122 बी के महमदीपुर-बोचहा पथ पर रविवार देर शाम सड़क निर्माण में लगी हाईवा के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र इस हादसे में बाल-बाल बच गया। मृतक की पहचान इसी थाने के महमदीपुर वार्ड 11 के महेश चौधरी की पत्नी राजो देवी (45)के रूप में की गई है, जबकि उनका पुत्र अविनाश इस हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पर जुटे लोगों ने हाइवा का पत्थर आदी से प्रहार कर वाहन का शीशा तोड़ दिया। इस बीच पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर, इस घटना की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।
हाइवा ने महिला को रौंद दिया
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि राजो देवी अपने पुत्र अविनाश के साथ बाइक से दलसिंहसराय के अपने एक संबंधी के यहां से देर शाम लौट रही थी। बाइक उनका पुत्र चला रहा था। लोगों ने बताया कि जब वह दुबहा गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक हाइवा के कारण वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। अविनाश की मां सड़क की ओर जा गिरी जिससे हाइवा ने उन्हें रौंद दिया, जबकि अविनाश सड़क के किनारे गिरा। इस वजह से वह बाल-बाल बच गया। राजो देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुट गए। हालांकि इसी दौरान हाइवा का चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने वाहन पर ईंट-पत्थर फेंक कर गुस्से का इजहार किया।
ग्रामीणों का आरोप अनियंत्रित रूप से चलता है वाहन
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच 122 बी निर्माण में लगा वाहन काफी तेज गति से वाहन चलाता है। इस वजह से आये दिन इस पथ पर सड़क हादसा होते रहता है। गत वर्ष आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अभी सिंगल सड़क है। वाहन को नियंत्रित रूप से चलाया जाना चाहिए। घटना के संबंध में मोहिउद्ददीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
[ad_2]
Source link