Adi Kailash Yatra: बर्फबारी के कारण आदि कैलाश नहीं जा पा रहे यात्री, दूसरा दल भी ओम पर्वत के दर्शन कर लौटा

[ad_1]

Adi Kailash Yatra 2023: Second group of pilgrims visiting Om Parvat

ओम पर्वत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदि कैलाश यात्रा के दूसरे दल के 12 यात्रियों ने बुधवार को नाभीढांग स्थित ओम पर्वत के दर्शन किए। इसके बाद यात्री कुटी से आगे बंद हुए रास्ते को देखने गए। बर्फबारी के बाद से रास्ता बंद होने के कारण यात्री वापस लौट आए। बृहस्पतिवार की सुबह दल धारचूला के लिए रवाना होगा। 

Uttarakhand: वीर चक्र विजेता कैप्टन करम सिंह का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दूसरे दल के यात्री सोमवार को धारचूला से गुंजी पहुंचे थे। दल में महाराष्ट्र, यूपी से चार-चार, तेलंगाना और चंडीगढ़ से दो-दो यात्री शामिल हैं। इसमें आठ पुरुष और चार महिला यात्री शामिल हैं। 

तीसरा दल भी रवाना

तीसरा दल बुधवार की देर शाम पिथौरागढ़ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगा। ज्योलिंगकांग मोटर मार्ग में भारी बर्फ जमा होने से यात्री आदि कैलाश तक नहीं जा पा रहे हैं। यदि सड़क नहीं खुली तो तीसरे दल को भी बिना आदि कैलाश के दर्शनों के ही वापस लौटना पड़ सकता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *