[ad_1]

अग्निवीर भर्ती(फाइल)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय थल सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं के लिए 3 सितंबर से 9 सितंबर तक लुहणू मैदान में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि रैली के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। वहीं, उन्हें ईमेल से भी भेज दिए गए हैं। कर्नल भंडारी ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि भर्ती के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट अच्छे एवं कलर प्रिंटर में ही निकालकर लाएं, ताकि मैदान के मुख्य द्वार पर बार कोड की स्कैनिंग में कोई दिक्कत न आ सके।
पात्र उम्मीदवार वेबसाइट में दी सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ें और इसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज और स्व प्रमाणित कॉपियां अवश्य लाएं। अगर किसी अभ्यर्थी ने निर्धारित शैक्षणिक योग्यता ओपन स्कूल से हासिल की है तो उसे उस संस्थान के छोड़ने का सर्टिफिकेट लाना होगा, जहां से उसने अंतिम बार रेगुलर विद्यार्थी के रूप में शिक्षा हासिल की हो। इस सर्टिफिकेट पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी या इसी विभाग के जिला स्तर के अधिकारी के काउंटर साइन होने चाहिए।
ये दस्तावेज लाएं साथ
दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, जाति या डोगरा प्रमाण पत्र, धर्म प्रमाण पत्र, स्कूल या काॅलेज चरित्र प्रमाण पत्र, सरपंच की ओर से जारी चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, पूर्व सैनिक के बेटे का प्रमाण पत्र, एनसीसी सर्टिफिकेट, खेल की उपलब्धियों का प्रमाण पत्र, हल्फनामा, बैंक खाता नंबर, पैन कार्ड, पुलिस का चरित्र प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण और 20 पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।
[ad_2]
Source link