Agniveer Recruitment: पड्डल मैदान में कड़ाके की ठंड में अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में दिखा जोश

[ad_1]

Agniveer Recruitment: Youth showed enthusiasm to become Agniveer in the harsh cold of Paddal Maidan.

अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में दिखा जोश
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं में खासा उत्साह है। कड़ाके की ठंड के बीच युवा सुबह 6:00 बजे भर्ती में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वीरवार को अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन जिले के 473 अभ्यर्थियों ने शारीरिक टेस्ट में दमखम दिखाया। गुरुवार को मंडी की औट, बागाचनोगी, बालीचौकी, बलद्वाड़ा, बल्ह, बदरोटा, चच्योट, छतरी, डैहर, ढलवान और धर्मपुर के अभ्यर्थियों को भर्ती में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया था। पहले दिन कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 255 युवाओं ने भाग लिया था।

पड्डल मैदान में सुबह कड़ाके की ठंड के बीच सेना में भर्ती होने के लिए युवाओं में जुनून देखने को मिल रहा है।। सुबह ही 6:00 बजे उम्मीदवारों ने पड्डल मैदान में रिपोर्ट किया। इसके बाद मौसम खिलने पर युवाओं ने मैदान में हुनर दिखाया। सेना की वर्दी पहनने के लिए विभिन्न पड़ावों से युवा गुजरे। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि वीरवार को लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 543 अभ्यर्थियों को शारीरिक टेस्ट के लिए आमंत्रित किया गया था। इनमें से 473 अभ्यर्थियों ने शारीरिक टेस्ट में भाग लिया।

इन क्षेत्रों के युवाओं के लिए 22 दिसंबर को भर्ती

22 दिसंबर को जोगिंद्रनगर, करसोग, कटौला, कोटली, लड़भड़ोल, मकरेरी और मंडप तहसीलों और उपतहसीलों के अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में भाग लेंगे। 23 को निहरी, पधर, पांगणा, रिवालसर, संधोल, सरकाघाट, सुंदरनगर, थाची, थुनाग, टिहरा और टिक्कन तहसील अभ्यर्थी भाग लेंगे। 24 दिसंबर को मंडी सदर तहसील के अभ्यर्थी और अग्निवीर क्लर्क, टेक्निकल और ट्रेडमैन में भर्ती होने वाले अभ्यर्थी भाग लेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *