Agra: अपहरणकर्ताओं ने बहाने से बुलाया था व्यापारी, आगरा में किया अपहरण; पुलिस ने कराया मुक्त

[ad_1]

kidnappers had called the businessman on the pretext kidnapped him in Agra freed by police

अपहरणकर्ता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना रकाबगंज की पुलिस ने व्यापारी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया। व्यापारी और उसके भांजे को अपहरणकर्ताओं ने बहाने से आगरा में बुलाया था। यहां बिजलीघर चौराहे से उसका अपहरण किया गया। अपहरणकर्ता 50 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। 

पुलिस ने जौनपुर के व्यापारी को थाना पिनाहट के गांव कुरावली से मुक्त करा लिया। बताया गया है कि जौनपुर के व्यापारी को अपहरणकर्ताओं ने बर्फ की मशीन सही करने के बहाने से 15 मार्च को आगरा बुलाया था। 

 व्यापारी अपने भांजे के साथ बीजलीघर चौराहे पर पहुंचा। यहां से अपहरणकर्ता दोनों को अलग-अलग बाइक पर ले गए। इस दौरान व्यापारी का अपहरण कर लिया गया। व्यापारी के ही फोन से व्यापारी के पार्टनर से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही थी। 

इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने पिनाहट के गांव कुरावली से व्यापारी को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान एक अपहरणकर्ता को को भी दबोच लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *