[ad_1]

Agra: दवा फैक्टरी के गोदाम में लगी आग… मची अफरातफरी,
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे दवा फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आग की लपटें देख लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया की है। यहां सेफकॉन दवा बनाने की फैक्टरी के गोदाम आग लग गई। टीनसेड में वेल्डिंग करने के दौरान निकली चिंगारी से कागज के गत्तों पर आग पकड़ ली। धमाके की आवाज से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना पर आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कर्मचारी फैक्टरी से दवाइयों को बाहर भी निकालते रहे। काफी माल निकाल लिया गया। फैक्टरी अछनेरा के पूर्व चेयरमैन अशोक अग्रवाल की है।
[ad_2]
Source link