Agra: बंदरों के आतंक से मुक्ति के लिए ग्रामीणों ने किया चंदा, कलंदरों से पकड़वाने लिए दिया ठेका

[ad_1]

get rid of the menace of monkeys villagers made donations gave a contract to get them caught from Qalandars

झुंड बनाकर घूमते बंदर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के अकोला में बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक से परेशान ग्रामीणों ने बंदर पकड़वाने के लिए खुद ही बीड़ा उठाया। बंदरों को पकड़ने के लिए कलंदरों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए ग्रामीणों ने चंदा किया है। ये रकम कलंदरों की दी जाएगी, जिससे वे बंदरों को पकड़कर उन्हें दूर जंगल में छोड़कर आ सकें।  

पंचायत में लिया निर्णय 

वन क्षेत्राधिकारी कृपा शंकर ने बताया कि बंदर वन्य जीव संरक्षण सूची से बाहर आ चुके हैं। इसलिए बंदरों को सूची से बाहर आते ही उन्हें कलंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी दे दी गई है। बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने सर्व समाज की एक पंचायत की, जिसमें सर्व सम्मति से गांव से चंदा एकत्रित करके बंदरों को पकड़वाने का फैसला लिया गया। जिसमें गांव से चंदा एकत्रित किया गया है।

ये भी पढें –  दोस्त बने हैवान: शराब पिलाने के बाद किया कुछ ऐसा…, युवक नहीं मिला पा रहा खुद से नजरें; वीडियो कर दिया वायरल

 

अब तक पकड़े गए 150 बंदर

ये चंदे की रकम बंदर पकड़ने वाले कलंदरों की दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कस्बे में लगभग 500 से 700 बंदर होने का अनुमान है। बंदरों को लगातार पांच दिन से पकड़ा जा रहा है। जिसमें पहले दिन 40, दूसरे दिन 30, तीसरे दिन 35, चौथे दिन 20 और पांचवें दिन 30, लगभग 150 से अधिक बंदरों को अब तक पकड़े जा चुके हैं। जिन्हें बाहर जंगलों में छोड़ा जा रहा है।

ये भी पढें – पीसीएस-जे: एटा की एक बेटी और बेटे ने लिखी कामयाबी की इबारत, बेहद प्रेरक हैं सक्सेज स्टोरी; जानें इनके बारे में

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *