Agra: बंदर ने किया हमला… बचाव करने में दो मंजिला छत से नीचे गिरी महिला, टूट गईं सांसें; चीख पड़े घरवाले

[ad_1]

Woman dies after falling from two storey roof while defending herself from monkey attack in Agra

महिला की मौत के बाद घर पर विलाप करते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में बंदर ने बेटियों के सिर से मां की छांव छीन ली। सोमवार की दोपहर एक महिला घर की छत पर कपड़े सुखाने पहुंचीं तो बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बचने की कोशिश में वह दो मंजिला छत से नीचे गिर पड़ीं। सिर में चोट लगने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

उत्तर क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के घर के पास चंदा वाली गली में महेंद्र सिंह का मकान है। उनकी पत्नी चंद्रावती उर्फ चंदा दोपहर में अपने दोमंजिला मकान की छत पर कपड़े सुखाने के लिए पहुंचीं थीं कि अचानक बंदरों की टोली आ गई। इनमें से एक खूंखार बंदर ने चंद्रावती पर हमला कर दिया। बचने के प्रयास में वह छत से नीचे आ गिरीं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *