[ad_1]

Accident demo
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की तड़के रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दूधिए को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रॉली पलट गई। रेत सड़क पर गिरे दूधिए के ऊपर पलट गई। रेत में दबकर मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
हादसा निबोहरा थाना क्षेत्र के पर हुआ। क्षेत्र के ही धर्मजीत की गढ़ी निवासी संदीप (26) दूधिए का काम करता था। बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे घर से तेज सिंह का पुरा, राजाखेड़ा, धौलपुर दूध लेने जा रहा था। पांच बजे करीब तेज सिंह का पुरा में रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ेंः- Agra: 13 साल से नहीं मिला मुआवजा…अब सात गुना मिलेगा भुगतान; भूमि अधिग्रहण मुआवजा वितरण में लापरवाही पर फटकार
टक्कर लगने के बाद रेत से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। संदीप भी सड़क पर गिर गया था, इसलिए रेत उसी के ऊपर पलट गई। रेत में दब गया। इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। जानकारी पर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने जब तक उसे रेत के बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुका थी।
खबर निलने पर घरवाले भी रोते बिलखते पहुंचे। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर से राजाखेड़ा पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ेंः- Agra: पूर्व नगर आयुक्त के घर में बंधक बनाकर लूट, पुलिस ने चोरी में लिखी रिपोर्ट; सर्द रात में सक्रिय हुए बदमाश
परिजन ने बताया कि संदीप शादीशुदा है। उसको एक पुत्री जान्हवी (6 वर्ष) तथा एक पुत्र जैकी (5 वर्ष) हैं। घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने बताया के खनन माफिया बेखौफ होकर खनन का काम करते हैं। तेज ऱफ्तार में गाड़ी भगाते हैं। इसके चलते आए दिन हादसे होते हैं। पुलिस को बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
[ad_2]
Source link