Agra: महिला डॉक्टर के अश्लील फोटो खींचे, फिर किया ब्लैकमेल;  कुख्यात सुधीर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

[ad_1]

विस्तार

आगरा का कुख्यात सुधीर भदौरिया फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है। उसके खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र पेश किया गया है। उस पर जेल से फोन करके महिला डॉक्टर से पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप है।

ये है मामला 

सुधीर के भाई सहित परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दिसंबर 2022 में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। शाहगंज क्षेत्र निवासी महिला चिकित्सक ने 16 मार्च 2022 को शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। पुलिस को यह भी बताया था कि उनके पास फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद सुधीर सिंह भदौरिया ने फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। घरवालों को पांच लाख रुपये देने को कहा। 

ये भी पढ़ें –  शर्मनाक: मौत के बाद वृद्धा की लाश को कार में डालकर लाए, अंगूठे के निशान से संपत्ति का करा लिया वसीयतनाम…

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *