Agra: मार्च में शुरू होगा आईटी पार्क, टीटीजेड को बनाएंगे शिक्षा का हब, सीएम योगी ने किया एलान

[ad_1]

आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ

आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

स्थानीय निकाय चुनाव से पहले आगरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को युवाओं के दिल की बात की। टीटीजेड की बंदिशों के कारण रोजगार के लिए परेशान आगरा के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री ने मार्च तक आईटी पार्क का लोकार्पण करने और नई नीति में आगरा को आईटी सिटी बनाने का एलान किया। 

नई आईटी नीति के तहत ताज ट्रिपेजियम जोन में प्रदूषण रहित उद्योग के रूप में आईटी पार्क बनाने पर उद्यमियों को विशेष रियायतें दी जाएंगी, वहीं टीटीजेड क्षेत्र के जिलों आगरा और मथुरा को शिक्षा का हब बनाया जाएगा। यहां चार यूनिवर्सिटी की स्थापना जल्द की जाएगी, जिसमें एक को अनुमति दी जा चुकी है, जबकि तीन की प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तारघर मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में कहा कि आगरा को टीटीजेड के कारण आईटी सेक्टर में विशेष वरीयता मिलेगी। आईटी उद्योग लगेंगे। हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने करीब 500 करोड़ रुपये लागत की 88 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मंत्री ने की रोजगार और शिक्षा की पैरवी 

तारघर मैदान पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने रोजगार और शिक्षा के लिए पैरवी की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए उद्योग नहीं लगाए जा सकते। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण हुनरमंदरों के हाथ से रोजगार चला गया है। ऐसे में गैरप्रदूषणकारी उद्योग से ताजनगरी में रोजगार दिलाया जाए। इसके लिए आगरा में आईटी सिटी के लिए प्रोत्साहन दिया जाए। 

साइंस पार्क के लिए डीएम तलाशेंगे जमीन

साइंस टेक्नोलॉजी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के मुताबिक आगरा में साइंस पार्क की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री सहमत हैं। उन्होंने जमीन तलाशने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी है। पानी के ठहराव के लिए ड्रोन सिस्टम से सर्वे कराया जाएगा। टीटीजेड के आगरा और मथुरा में चार विश्वविद्यालय खोले जाएंगे, जिनमें से एक आगरा में तथा तीन मथुरा में हैं। उच्च शिक्षा के लिए एक निजी विश्वविद्यालय को स्वीकृति पत्र निर्गत हो गया है। इससे यह क्षेत्र नोएडा की तरह शिक्षा का हब बन जाएगा।

‘आमजन की सुविधाएं बढ़ाने के लिए हो रहे कार्य’ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार न केवल विकास के लिए बल्कि आमजन की सुविधाएं बढ़ाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। कोविड काल में मरीजों को निशुल्क उपचार मिला। निशुल्क टीकाकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि आगरा में म्यूजियम के नाम पर तमाशा बनाया जा रहा था। मुगल म्यूजियम बनाया जा रहा था। हमने छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनवाया। 

हाईकोर्ट बेंच की उठाई मांग

मंच से केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सीएम योगी के समक्ष बहुप्रीतिक्षित यमुना पर बैराज, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और हाईकोर्ट बेंच की मांग रखी। हालांकि मुख्यमंत्री इन मांगों पर चुप्पी साधे रहे। मुख्यमंत्री करीब चार बजे तारघर मैदान पहुंचे। करीब 45 मिनट तक स्वागत भाषण हुए। करीब 16 मिनट मुख्यमंत्री मंच से बात रखी। सरकार की तमाम खूबियां गिनाईं। 

मंत्री, सांसद-विधायक रहे मौजूद 

प्रबुद्ध सम्मेलन व लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता, साहित्यकार व विभिन्न पेशों से जुड़े लोगों ने शिरकत की। मेयर नवीन जैन, सांसद राजकुमार चाहर, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्यमंत्री धर्मवीर भारती, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पक्षालिका सिंह, धर्मपाल सिंह, जीएस धर्मेश, विजय शिवहरे, छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे। अंत में मंडलायुक्त अमित गुप्ता व डीएम नवनीत चहल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया।

विस्तार

स्थानीय निकाय चुनाव से पहले आगरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को युवाओं के दिल की बात की। टीटीजेड की बंदिशों के कारण रोजगार के लिए परेशान आगरा के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री ने मार्च तक आईटी पार्क का लोकार्पण करने और नई नीति में आगरा को आईटी सिटी बनाने का एलान किया। 

नई आईटी नीति के तहत ताज ट्रिपेजियम जोन में प्रदूषण रहित उद्योग के रूप में आईटी पार्क बनाने पर उद्यमियों को विशेष रियायतें दी जाएंगी, वहीं टीटीजेड क्षेत्र के जिलों आगरा और मथुरा को शिक्षा का हब बनाया जाएगा। यहां चार यूनिवर्सिटी की स्थापना जल्द की जाएगी, जिसमें एक को अनुमति दी जा चुकी है, जबकि तीन की प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तारघर मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में कहा कि आगरा को टीटीजेड के कारण आईटी सेक्टर में विशेष वरीयता मिलेगी। आईटी उद्योग लगेंगे। हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने करीब 500 करोड़ रुपये लागत की 88 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *