Agra: राहगीरों से लूट करने वाले दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

[ad_1]

Two vicious criminals arrested in police encounter in Agra who were robbing pedestrians

थाना एत्मादपुर, आगरा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ताजनगरी आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में विगत तीन माह पूर्व बरहन रोड़ पर शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों से गोली मारकर बाइक व मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए बदमाशों से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, लूटा गया मोबाइल व 500 रुपए बरामद हुए हैं।

इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि 27 जून को थाना बरहन के गांव नगला बरी के हरि सिंह पुत्र रमेश चंद्र अपने भाई मोहन सिंह व मोनू के साथ बुर्ज खंजर से शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर वापस लौटते समय बरहन रोड़ स्थित गांव मिताबली के जॉन मिल्टन स्कूल के पास झाड़ियों में बैठे बदमाशों ने लाठी-डंडों से मारपीट व फायरिंग कर दी। इसमें मोहन सिंह के पैर में गोली लगी थी, तथा बदमाश बाइक, मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। जिसमें पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ेंः- कासगंज का युवक आईएसआई एजेंट: फेसबुक पर पहले हरलीन फिर प्रीती से दोस्ती, यूं देने लगा सेना की खुफिया जानकारी

मंगलवार देर रात्रि को बरहन रोड़ स्थित जॉन मिल्टन स्कूल के पास पुलिस गस्त के दौरान चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना दी कि कुछ अज्ञात बदमाश तमंचे लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। तभी झाड़ियों में छिपे बैठे दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ेंः- माफिया का अड्डा बनता जा रहा कासगंज: पैसा, नाम और अय्याशी की चाहत में युवा बन रहे देश और समाज के दुश्मन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश सोनपाल उर्फ सोनू पुत्र विनोद निवासी नगला ताज तथा सत्यप्रकाश उर्फ बंबा पुत्र करन सिंह निवासी शेखपुरा बताया। घायल सत्यप्रकाश जिसके पैर में गोली लगी उसे पुलिस ने उपचार हेतु आगरा भेज दिया। 

इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया की पूछताछ में पकड़े गए बदमाश सोनपाल ने बताया कि उसने सत्यप्रकाश के साथ अपने अन्य साथी मोनू, अमित व अमित के दोस्त के साथ मिलकर जून माह में जॉन मिल्टन स्कूल के पास बाइक सवार तीन लोगों के साथ मारपीट व सत्यप्रकाश ने गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दो मोबाइल, बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ेंः- Agra: चंबल की बीच धारा में फंसा 150 यात्रियों से भरा स्टीमर, हलक में अटकी रही सभी की जान; इस तरह हुआ रेस्क्यू

घटना की सूचना पर डीसीपी सोनम कुमार, एसीपी सौरव सिंह पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया की पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, लूटा गया एक मोबाइल व 500 रुपए बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। दोनों ही आरोपियों पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *