Agra: स्कूल दूसरी जगह शिफ्ट करने पर फूट-फूटकर रोईं छात्राएं, बोलीं- वहां के बच्चे हमें चिढ़ाते हैं

[ad_1]

छात्राएं फूट-फूटकर रोईं

छात्राएं फूट-फूटकर रोईं
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

आगरा के सीता नगर स्थित गीता स्मारक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अब तीन किलोमीटर दूर दूसरे स्कूल में पढ़ाई करने के लिए जाना होगा। उन्हें सड़क भी पार करनी पड़ेगी, जिससे परेशान अभिभावकों ने स्कूल शिफ्ट किए जाने का विरोध भी किया। विद्यार्थियों ने भी दूसरे स्कूल में जाने से मना किया, कुछ छात्राएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। उनका कहना है कि दूसरे स्कूल के बच्चे उन्हें चिढ़ाते हैं। 
 
गीता स्मारक प्राथमिक विद्यालय में करीब 80 बच्चे पढ़ते हैं। लंबे समय से विद्यालय दान के भवन में चल रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस विद्यालय को चीनी का रोजा प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट करने के आदेश दिए। इस पर शुक्रवार को शिक्षक बच्चों को दूसरे स्कूल में ले गए। विद्यालय में काम चलने के कारण जैसे-तैसे बच्चों को बैठाया।  

शिक्षकों का कहना है कि बच्चों का दूसरे स्कूल में जाने का मन नहीं हैं। छात्राओं ने रोते हुए कहा कि जब वो नए स्कूल में गए तो वहां के बच्चों ने उन्हें चिढ़ाया। नए स्कूल में बैठने के लिए जगह भी नहीं है। एक बच्ची ने कहा कि उनके मम्मी-पापा उसे लेने नहीं आते हैं। अब वो अकेले सड़क कैसे पार करेगी। उन्हें डर लगता है।

रोती हुई छात्राओं का वीडियो हुआ वायरल

इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चे रोते हुए कह रहे हैं कि हमें यही स्कूल पसंद है। हमें वहां नहीं जाना है। बच्चों के अभिभावकों का कहना था कि दूसरे स्कूल में जाने के लिए सड़क पार करनी पडे़गी। वो बच्चों को छोड़ने और लेने नहीं आते हैं। ऐसे में सड़क पार करते समय हादसे का खतरा बना रहेगा।

अभिभावकों ने लगाए आरोप

स्कूल शिफ्ट करने का अभिभावकों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी जान बूझकर स्कूल खाली करा रहे हैं। कुछ लोग स्कूल की बिल्डिंग को कब्जाना चाहते हैं। ये स्कूल को दान में दी गई जमीन है। सड़क किनारे होने के चलते इस पर दुकानें बनवाना चाहते हैं। इसलिए स्कूल को खाली कराया जा रहा है। सड़क पार करने पर अगर कोई हादसा हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। विरोध करने पर शिक्षिकाओं ने अभिभावकों पर समझाया और कहा कि वह बच्चों को सुबह स्कूल छोड़ दें स्कूल खत्म होने के बाद वह बच्चों को सड़क पार करा देंगी।

विस्तार

आगरा के सीता नगर स्थित गीता स्मारक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अब तीन किलोमीटर दूर दूसरे स्कूल में पढ़ाई करने के लिए जाना होगा। उन्हें सड़क भी पार करनी पड़ेगी, जिससे परेशान अभिभावकों ने स्कूल शिफ्ट किए जाने का विरोध भी किया। विद्यार्थियों ने भी दूसरे स्कूल में जाने से मना किया, कुछ छात्राएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। उनका कहना है कि दूसरे स्कूल के बच्चे उन्हें चिढ़ाते हैं। 

 

गीता स्मारक प्राथमिक विद्यालय में करीब 80 बच्चे पढ़ते हैं। लंबे समय से विद्यालय दान के भवन में चल रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस विद्यालय को चीनी का रोजा प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट करने के आदेश दिए। इस पर शुक्रवार को शिक्षक बच्चों को दूसरे स्कूल में ले गए। विद्यालय में काम चलने के कारण जैसे-तैसे बच्चों को बैठाया।  

शिक्षकों का कहना है कि बच्चों का दूसरे स्कूल में जाने का मन नहीं हैं। छात्राओं ने रोते हुए कहा कि जब वो नए स्कूल में गए तो वहां के बच्चों ने उन्हें चिढ़ाया। नए स्कूल में बैठने के लिए जगह भी नहीं है। एक बच्ची ने कहा कि उनके मम्मी-पापा उसे लेने नहीं आते हैं। अब वो अकेले सड़क कैसे पार करेगी। उन्हें डर लगता है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *