Agra Fire: कबाड़ गोदाम में लगी आग, धमाकों से फैली दहशत; एक गरीब की झोपड़ी भी जल गई

[ad_1]

Fire in scrap warehouse panic spread due to explosions

Agra News
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा:हरिपर्वत थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार सुबह अचानक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते देखते आग की लपटें उठने लगी। धमाकों से आसपास के इलाके अफरातफरी मच गई। सूचना पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-चार में इंद्र कुमार जैन का कबाड़ का गोदाम है। सुबह करीब नौ बजे गोदाम में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की टीम ने दमकल की चार गाड़ियों की मदद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। मगर तब तक गोदाम में रखा सारा कबाड़ जलकर राख हो गया।

गोदाम के बाहर चौकीदार की झोपड़ी जाली

गोदाम के बाहर बाबूलाल की झोपड़ी बनी थी। वह वहां रहकर चौकीदारी करते हैं। आग लगने से उसकी झोपड़ी पूरी तरह जल गई। हादसे के बाद बाबूलाल की पत्नी प्रेमवती दहाडें मारकर रोने लगे। आग कम होते ही उन्होंने राख भी अपना सामान देखा।वो राख में से अपना सामान ढूंढने लगे। मगर आग में सारा सामान जलकर राख हो गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *