Agra Weather News: ये स्मार्ट सिटी है भैया…मानसून की पहली बारिश में नाले चोक, धंसी सड़कें, चौराहे बने तलैया

[ad_1]

Drains choked and roads turned into canals in first monsoon rains in Smart City Agra

Agra Weather News: ये स्मार्ट सिटी है भैया…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ताजनगरी आगरा प्रदेश के स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल है। यहां एक घंटे की बारिश में सड़कें नहरों और तलैया में जरूर बदल गईं। बृहस्पतिवार को दोपहर में रुक-रुक कर हुई बारिश में शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड से लेकर नेशनल हाइवे और कालोनियों की सड़कों में पानी जमा हो गया। नालों के बैक मारने के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे जगह जगह सड़कें धंस गईं। जलभराव के कारण दोपहिया तथा चार पहिया वाहन फंस गए।

मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम के इंतजामों की पोल खोल दी। शहर के मुख्य मार्गों से गलियों तक में पानी भर गया। बारिश के समय सड़कों पर यातायात थम गया, क्योंकि एक से दो फुट तक हुए जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया। कई मोहल्लों और बस्तियों में लोग जलभराव के कारण घरों में कैद हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन संग पांच का कत्ल: एक माह पहले बनवाया फरसा, पहले की पार्टी…फिर सामने आया खौफनाक सच

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *