[ad_1]

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला के निदेशक बृजेश सिंह
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम में बुधवार को आलू दिवस मनाया गया। आलू में लगने वाली बीमारियों को लेकर शोध किया जा रहा है। ताकि, वक्त रहते किसानों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। आलू की पैदावार में बढ़ोतरी हुई है। एक्सपोर्ट होने से अब किसानों को नुकसान नहीं उठाना पड़ता। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला के निदेशक बृजेश सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही।
उन्होंने बताया कि आलू की फसल का सीजन है। इसलिए, इस समय पर आलू दिवस मनाया जाता है। साथ ही किसानों को बुलाया जाता है। ताकि, वह आलू की नई प्रजाति व आलू पर हो रहे नए शोध के बारे में जान सके।
यह भी पढ़ें:Murder: घर दावत दी, फिर तीन युवकों को दी खौफनाक मौत, छात्रा की मोहब्बत में इजलाल ने किया था तिहरा हत्याकांड
[ad_2]
Source link