Aiims Jammu: एम्स जम्मू में डॉक्टरों के लिए टेली-परामर्श शुरू, ई संजीवनी पोर्टल से ली जा सकेगी सेवा

[ad_1]

Tele consultation started for doctors in AIIMS Jammu

Aiims Jammu
– फोटो : अविनाश संब्याल

विस्तार


विजयपुर स्थित एम्स जम्मू में ई संजीवनी पोर्टल के माध्यम से बुधवार को डॉक्टरों के लिए टेली-परामर्श सेवा शुरू कर दी गई। इसके लिए डॉक्टरों का संबंधित विभागों के मुताबिक साप्ताहिक रोस्टर जारी किया गया है। इस पहल से जम्मू कश्मीर के साथ अन्य राज्यों के डॉक्टरों को सशक्त बनने में मदद मिलेगी। 

एम्स प्रशासन ओपीडी, डायग्नोसिस सहित अन्य सेवाएं भी अप्रैल में शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वीरवार को एक बैठक में चर्चा की जाएगी। टेली परामर्श सेवा के माध्यम से मरीजों को उनकी कठिन भौगोलिक स्थिति के बावजूद उच्चतम गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल में मदद मिलेगी। 

इससे मरीजों को समय और धन की बचत होगी, जिससे उन्हें अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी और वे यात्रा करने के बजाय अपने क्षेत्रीय स्वास्थ्य क्लीनिकों में आसानी से परामर्श ले सकेंगे। एम्स के निदेशक डॉ. शक्ति गुप्ता ने कहा कि आगामी दिनों में मरीजों की बेहतरी के लिए अन्य चिकित्सा सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *