Air India: नशे में धुत व्यक्ति ने बगल में बैठी महिला के साथ किया दुर्व्यवहार! DGCA ने मंगाई रिपोर्ट

[ad_1]

Air India Flight: एयर इंडिया यूएस फ्लाइट में सवार एक नशे में धुत व्यक्ति ने बिजनेस क्लास की सीट पर बैठी एक महिला सह-यात्री, एक वरिष्ठ नागरिक पर पेशाब कर दिया. देश के विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन से घटना की रिपोर्ट मांगी है. डीजीसीए ने बुधवार को कहा, “हम एयरलाइन से रिपोर्ट मांग रहे हैं और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.”

26 नवंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

एयर इंडिया ने 26 नवंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जब विमान न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली जा रहा था. एएनआई से बात करते हुए, एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, “एयर इंडिया ने 26 नवंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है, जब उड़ान जेएफके से दिल्ली जा रही थी.”

‘पुरुष यात्री को “नो-फ्लाई लिस्ट” में रखा जाए’, आंतरिक समिति ने की सिफारिश

इस घटना के बाद, एयर इंडिया ने एक आंतरिक समिति का गठन किया जिसने सिफारिश की कि पुरुष यात्री को “नो-फ्लाई लिस्ट” में रखा जाए, अधिकारी ने कहा. मामले को सरकार द्वारा नियुक्त समिति को जांच के लिए भेजा गया है और मामले के संबंध में निर्णय की प्रतीक्षा है.

विमान जेएफके (यूएस) से दिल्ली के लिए जा रहा था विमान

एयर इंडिया के अधिकारी ने एएनआई को बताया कि 26 नवंबर, 2022 को एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में एक महिला सह-यात्री पर नशे में धुत एक पुरुष यात्री ने पेशाब किया. एयर इंडिया ने 26 नवंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जब विमान जेएफके (यूएस) से दिल्ली जा रहा था.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *