[ad_1]

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज से जानिए आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala
विस्तार
मंगल के परिवर्तन से आज कई राशियों पर अच्छा और तो कई पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसके प्रभाव से कई राशियों को आज संभलकर रहने की जरूरत है।
मेष राशि:- मेष राशि के लिए दिन मध्यम रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी के साथ विवाद में न पड़ें। आज कोई नया काम शुरू ना करें। आज बिजनेस में नुकसान का योग बन रहा है। बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।
वृषभ राशि:- इन जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज मंगल का परिवर्तन संतान पक्ष को मजबूत करेगा। किसी पर गुस्सा न करें, रिश्तों में तनाव आ सकता है। सेहत नरम रह सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। कहीं पर निवेश न करें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद सामने आएगा।
मिथुन राशि:- मिथुन राशि के लिए दिन मंगलकारी ज्यादा नहीं रहेगा। मंगल का परिवर्तन पारिवारिक समस्या दे सकता है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। फालतू के झगड़ों में न पड़े। ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। नौकरी वालों के लिए दिन ठीक ठाक है।
कर्क राशि:- कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। आज मंगल का परिवर्तन भाई-बहन से सहयोग दिलाएगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतनी है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा पद दायित्व मिल सकता है। लव लाइफ थोड़ी परेशान हो सकती है। किसी गरीब की मदद करेंगे।
[ad_2]
Source link