[ad_1]

समर सिंह को आज वाराणसी लाई पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह को पुलिस वाराणसी लेकर आ गई है। समर सिंह को गाजियाबाद से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार की सुबह कमिश्नरेट की पुलिस वाराणसी पहुंची। समर को सारनाथ थाने न ले जाकर फिलहाल पुलिस लाइन में रखा गया है। आज उसे पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। इसके साथ ही उससे पूछताछ के लिए उसे अदालत से पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने की मांग की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Samar Singh: समर सिंह की गिरफ्तारी से आजमगढ़ में हलचल, ताला बंद कर फरार हुए भोजपुरी गायक के परिजन
बता दें कि गुरुवार रात उसे गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दर्ज मुकदमे के संबंध में साक्ष्य जुटाने के लिए समर से विस्तार से पूछताछ जरूरी है।
[ad_2]
Source link