Akanksha Dubey: समर सिंह को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया, क्या सुलझेगी आकांक्षा दुबे मौत मामले की गुत्थी

[ad_1]

Akanksha Dubey Bhojpuri singer Samar Singh sent to jail for 14 days

कोर्ट में पेशी के बाद समर सिंह (सफेद गमछे में) को ले जाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह को शनिवार शाम वाराणसी की एक कोर्ट में पेश किया गया। जहां से मजिस्ट्रेट ने समर सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया। अब वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस समर सिंह की रिमांड के लिए सोमवार को कोर्ट प्रार्थना पत्र दाखिल करेगी।

कोर्ट में पेशी के दौरान समर सिंह अपना सिर झुकाए रहा। अदालत परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई थी। भारी भीड़ के बीच से कड़ी सुरक्षा में पुलिस समर को लेकर गाड़ी तक पहुंची। उसके बाद उसे गाड़ी में बैठकर जिला जेल के लिए रवाना हो गई। गुरुवार रात समर सिंह को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था।

गाजियाबाद की कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस समर सिंह को लेकर शनिवार सुबह वाराणसी पहुंची। दोपहर बाद उसे मेडिकल के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल होने के बाद उसे न्यायालय ले जाया गया। कोर्ट से जेल भेज दिया गया। अदालत परिसर में मीडिया ने समर सिंह से बात करने की कोशिश की लेकिन वो मौन रहा। 

ये भी पढ़ें: गाजीपुर में मां ने दो मासूमों को चाकू से काट डाला, बेटी को छोड़ा, पति सेना में तैनात

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *