[ad_1]

आकांक्षा दुबे, समर सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भदोही जिले के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दुबे की बेटी और भोजपुर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। वहीं चर्चा ये भी है कि जिस समय सारनाथ थाने में समर सिंह पर मुकदमा दर्ज हो रहा था, उस समय वह गोरखपुर में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहा था। आशंका है कि पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वह गोरखपुर से ही नेपाल निकल गया हो।
[ad_2]
Source link