Akansha Dubey News: मेरी बेटी की हत्या हुई है, बनारस पहुंची आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी गायक पर लगाया आरोप

[ad_1]

आकांक्षा दुबे की मां समेत अन्य परिजन

आकांक्षा दुबे की मां समेत अन्य परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां ने कहा कि मेरी बेटी बहुत साहसी थी। वो आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या हुई है। आरोप एक भोजपुरी गायक पर लगाया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

आकांक्षा दुबे की मां मधु और भाई सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पिता छोटेलाल दुबे अभी ट्रेन में हैं। मृतका की मां मधु ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे मोबाइल से आकांक्षा से बात हुई थी। तब वो खुश थी। कोई परेशानी नहीं बताई। 12 बजे रात में फोन किया था तो उसने फोन नहीं उठाया था। किसी पार्टी में जाने की बात नहीं बताई थी। 

आकांक्षा को अक्सर मारता-पिटता था भोजपुरी गायक

आरोप लगाया कि आजमगढ़ निवासी भोजपुरी गायक आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। फिल्म में काम करने पर पैसा नहीं देता था। दूसरे की फिल्म में काम करने पर मारता-पीटता था। कई बार जब आकांक्षा में उससे अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।

ये भी पढ़ें: वाराणसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थीं आकांक्षा दुबे, कॉल डिटेल से खुलेगा खुदकुशी का राज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *