Aligarh: अमेरिका में खेलेगी पावना ग्रुप की कैलीफोर्निया गोल्डन ईगल्स, यूएस प्रीमियर क्रिकेट लीग में खेलेगी टीम

[ad_1]

Pavana Group's California Golden Eagles will play in America

प्रबंध निदेशक स्वप्निल जैन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


अमेरिका में हो रही यूएस प्रीमियर क्रिकेट लीग में पावना ग्रुप की कैलीफोर्निया गोल्डन ईगल्स टीम भी खेलेगी। टीम में 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। ऑनलाइन नीलामी में यह खिलाड़ी खरीदे गए हैं।

 

भारत में खेली गई प्रीमियर हैंडबॉल लीग में गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश टीम उपविजेता रही थी। प्रदर्शन से उत्साहित टीम के मालिक व पावना ग्रुप के प्रबंध निदेशक स्वप्निल जैन ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएस प्रीमियर क्रिकेट लीग खेलने के लिए खिलाड़ियों को खरीदा है। कैलीफोर्निया गोल्डन ईगल्स के नाम से खरीदी गई टीम सितंबर में यूएस प्रीमियर क्रिकेट लीग में हिस्सा लेगी। पावना ग्रुप के आधिकारिक सदस्यों ने ऑनलाइन नीलामी में कैलीफोर्निया गोल्डन ईगल्स के क्रिकेटरों को चुना। 

उत्तर प्रदेश के युवाओं में खेलकूद के प्रति अधिक रोमांच और नए अवसर तलाशने के लक्ष्य से प्रबंध निदेशक स्वप्निल जैन ने यूएसपीएल के साथ यह अनुबंध किया है। स्वप्निल जैन ने अपने सहयोगियों के साथ गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश टीम का गठन किया, जहां उन्होंने नीलामी में आए सबसे उम्दा व प्रसिद्ध खिलाड़ियों को चुना। 

स्वप्निल जैन ने कहा कि इस टीम को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। बेहतरीन खिलाड़ियों को बड़ी ही सूझबूझ से चुना गया है। जल्द ही प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल-क्षेत्र में एक नया अनुभव मिलने वाला है। पावना ग्रुप ने इस दिशा में सराहनीय पहल की है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *