Aligarh: एससी-आरटीई छात्रों को अलग कमरे में पढ़ाने की शिकायत, जांच समिति बनी, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

[ad_1]

Complaint about teaching SC-RTE students in separate rooms

शिकायत
– फोटो : istock

विस्तार


अलीगढ़ के जीटी रोड स्थित एक स्कूल में अनुसूचित जाति और आरटीई के विद्यार्थियों को अलग से पढ़ाने के मामले में जांच समिति गठित की गई है। इसकी शिकायत धनीपुर के विशाल सिंह ने बीएसए से की थी।

शिकायतकर्ता विशाल सिंह ने पत्र में कहा था कि उनकी बेटी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। उनका आरटीई के तहत प्रवेश हुआ है। वह अपनी कक्षा में बैठी थी। तभी उसे अलग कमरे में बिठा दिया गया। इसकी वजह जब पूछी गई तो बताया कि अनुसूचित जाति और आरटीई में प्रवेश होने के कारण अब अलग ही बैठना पड़ेगा। 

इस संबंध में बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। समिति में खंड शिक्षाधिकारी हैं। समिति से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अनुसूचित जाति और आरटीई के विद्यार्थियों के साथ इस तरह का भेदभाव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *