Aligarh: लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म, ओजोन सिटी की सड़क की टेंडर प्रक्रिया शुरू, जल्द बनेगी रोड

[ad_1]

Ozone City road will start construction soon

रामघाट रोड ओजोन सिटी मार्ग के कदम कदम पर गड्ढे ही गड्ढे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अलीगढ़ महानगर के रामघाट रोड-कल्याण मार्ग से ओजोन सिटी मार्ग वाया एटा-सिंधौली मार्ग तक की 25 फीट चौड़ी एवं 5.7 मीटर सड़क के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे सड़क का निर्माण जल्द शुरू हो सकेगा। सड़क के निर्माण पर करीब 18,30,28,000 रुपये (अठारह करोड़ तीस लाख अट्ठाइस हजार ) खर्च होंगे।

इस धनराशि से सड़क के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य होगा। शासन ने पिछले दिनों ही सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। हालांकि, बजट एवं अन्य औपचारिकताओं के पूरा हो जाने के बाद तीन जनवरी को इसको मंजूरी दे दी गई है। नए साल में शासन से मिले इस तोहफे को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

अमर उजाला ने भी इस सड़क के निर्माण के लिए लंबे समय तक मुहिम चलाई थी। सड़क के बन जाने से बाईपास की ओर जाने वाले वाहनों के अलावा आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें क्वार्सी चौराहे समेत शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। यह रोड रामघाट रोड-कल्याण मार्ग से ओजोन सिटी होते हुए जीटी रोड और हाईवे के गांव सिंधौली के पास निकलता है। 

जब भी पुलिस-प्रशासन को किसी आपात स्थिति में जरूरत होती है तो दोनों चौराहों पर भारी यातायात प्रतिबंधित करने के साथ ही डायवर्जन (मार्ग परिवर्तित) भी कर दिया जाता है। सैकड़ों वाहन इस मार्ग का प्रयोग करते हैं और इसे बाईपास मार्ग के विकल्प के तौर पर प्रयोग किया जाता है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *