[ad_1]

जट्टारी में व्यापार मंडल अध्यक्ष के आवास पर होली मिलन समारोह में झूमते व्यापारी
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
होली के पहले से शुरू हुए होली मिलन का सिलसिला जारी है। शहर हो या गांव लोग होली मिलन में गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। रंग और गुलाल से होली खेल रहे हैं। होली के गीत और भजनों पर होली मिलन में लोग खूब झूम रहे हैं।
होली मिलन में खूब झूमे जट्टारी के व्यापारी
जट्टारी में व्यापार मंडल अध्यक्ष के आवास पर होली मिलन का आयोजन हुआ। यहां पर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाने के साथ गीत-भजनों पर व्यापारी खूब झूमे। होली के लोक गीत भी गाए। व्यापारियों के साथ ही कस्बे के भी लोग भी होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। जट्टारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने लोगों से प्रेमपूर्वक, शांति और सौहार्दपूर्वक होली मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर गुलशन फौजी, प्रदीप बंसल चेयरमैन, दिनेश कुमार एडवोकेट, अप्पू अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, संदीप बाबा,विशाल अग्रवाल, दिन्नू पालीवाल, हरिमोहन वर्मा, कमल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, गांधी अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link