Aligarh News: अम्बेडकर शोभा यात्रा 14 अप्रैल को, होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

[ad_1]

बी आर अंबेडकर

बी आर अंबेडकर
– फोटो : Facebook

विस्तार

डॉ बी आर अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के द्वारा 14 अप्रैल को अम्बेडकर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में झांकियां, बैंड-बाजे, ऊंट, घोड़े, ढोल-नगाड़े के साथ हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। दीवानी न्यायालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। 

कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमएल पापा, महामंत्री छत्रपति शिवानी निमकर, कोषाध्यक्ष अमरीश कुमार, प्रैस प्रवक्ता सुनील कुमार, उपाध्यक्ष युवराज प्रधान, मयंक चौधरी, विष्णु खरे, सचिव अजय कुमार, संगठन मंत्री विकास बाबू, प्रचार मंत्री वीरेंद्र अरोरा, झांकी सज्जा विजय कुमार, बसंत जौहरी, महिला मण्डल संयोजक मुकेश कुमारी, रचना गौतम को रखा गया है। 

इस दौरान चौधरी मलखान सिंह, प्रताप सिंह, महेश राना, पूजा गौतम, सुमन गौतम, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *