Aligarh News: अवंतिका फेज 1 के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसे, घरों में नहीं हो रही सुचारु जलापूर्ति

[ad_1]

People of Avantika Phase 1 yearn for drop by drop water

अवंतिका फेस 1 में बना टूवल बंद पड़ा हुआ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के स्वर्णजयंती नगर स्थित एडीए कॉलोनी अवंतिका फेज-1 के लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। 30 साल पुरानी पानी की टंकी से घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसी इलाके में एक नया ट्यूबवेल बंद है। नगर निगम और जल निगम की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अवंतिका फेज-1 में ट्यूबवेल से पानी का खिंचाव न होने से पानी की टंकी में पानी नहीं चढ़ पा रहा है। केवल एक घंटा पानी की आपूर्ति हो रही है, जो लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रहा है। 

पहले घरों में पानी ऊपरी मंजिल तक पहुंच जाता था, क्योंकि पाइप लाइन का दायरा काफी कम था। अब कई इलाके बढ़ गए हैं। इन इलाकों में पानी की आपूर्ति इसी ट्यूबवेल से हो रही है। इसी इलाके में एक नया ट्यूबवेल बोरिंग किया गया, जहां से इस पानी टंकी में पाइप लाइन का कनेक्शन होना है। बताया जा रहा है कि नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों में सामंजस्य न बैठ पाने से कनेक्शन में देरी हो रही है। 

पानी की टंकी 30 साल पुरानी है। बूंद-बूंद पानी के हम लोगों को तरसना पड़ रहा है। 24 घंटे में केवल एक घंटा पानी आता है, लेकिन उसका दबाव इतना कम होता है कि मोटर चलाने के बाद ऊपरी मंजिल तक नहीं पहुंच पाता है। -राजीव शर्मा, अवंतिका फेज-1

नगर निगम और जल निगम की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नया ट्यूबवेल बन गया है, लेकिन चालू नहीं किया जा रहा है। पानी की किल्लत हो रही है। इस दिक्कत को कोई सुनने वाला नहीं है। -मनोज शर्मा, अवंतिका फेज-1

30 साल पुराना ट्यूबवेल की बोरिंग है, जो 250 फिट नीचे है। घंटों चलने के बाद भी पानी सही तरीके से ऊपर नहीं आ पा रहा है। बताते हैं कि जल स्तर 600 फिट नीचे चला गया है, इसलिए पानी ट्यबेवल नहीं उठा पाता है। -आरपी सिंह, अवंतिका फेज-1

नया ट्यूबवेल चालू हो जाए, तो पानी की दिक्कत दूर हो जाएगी, लेकिन कई दिनों से पानी की दिक्कतों से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इलाके में एक हैंडपंप है, वह भी खराब पड़ा है। अगर यह सही होता, तो कुछ दिक्कत कम होती है। -रामदास, अवंतिका फेज-1

एडीए कॉलोनी अवंतिका फेज-1 में पूर्व विधायक ठा. दलवीर सिंह के आवास के पास जो ट्यूबवेल लगा है, इसलिए पानी की टंकी में पानी नहीं पहुंचता है और घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। टंकी से कुछ दूरी पर नए ट्यूबवेल की बोरिंग हो चुकी है। पाइप लाइन का जोड़ होना बाकी है। दो हफ्ते में घरों में पानी की आपूर्ति पहले जैसी हो सकेगी। -अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक जल निगम, एएमयू 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *