[ad_1]

मृतक जीजा और साला
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आठ दिन बाद घर में शादी थी। बहन की शादी का कार्ड मौसी के यहां देकर बाइक पर लौट रहे जीजा-साले की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। शादी वाले घर में दो मौत होने से मातम छा गया।
अलीगढ़ में छर्रा थाना क्षेत्र के गांव रसैनी निवासी दो भाई, गांव डोरई निवासी अपने साले के साथ जनपद एटा के गांव गुडा निवासी अपनी मौसी के यहां बहन की शादी के कार्ड बांटने गये थे। वापिस आते समय नगरिया के निकट कार से टक्कर हो जाने पर जीजा-साले की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भाई को जिला मुख्यालय स्थित जेएन मेडीकल भेजा गया है। जहां युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव का कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव रसैनी निवासी 30 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र अतर सिंह की बहन पुष्पा की शादी जनपद के गांव टमकौली से तय हुई। जिसकी शादी 11 मई को होनी थी। जिसके कार्ड बांटने सोमवार की दोपहर जनपद एटा के गांव गुडा निकट पिलुआ निवासी अपने मौसी के यहां साले 24 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र हरप्रसाद निवासी डौरई के साथ गया था। रास्ते में सिकन्द्राराराऊ पर भाई राजकुमार को भी साथ ले लिया।
शादी का कार्ड देने के बाद मंगलवार की प्रातः वापिस आते समय पिलुआ के निकट नगरिया पर कार से टक्कर हो गई। जिसमें जीजा धर्मवीर सिंह व साले प्रेमपाल की मौत हो गई। जबकि भाई राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा और राजकुमार की गंभीरावस्था को देखते हुए जिला मुख्यालय स्थित जेएन मेडीकल कॉलेज भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
मृतक धर्मवीर तीन भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। धर्मवीर की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व प्रीति से हुई थी। धर्मवीर अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया। वहीं प्रेमपाल टिर्री चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। प्रेमपाल की शादी लगभग तीन वर्ष पहले रेनू के साथ हुई थी। प्रेमपाल अपने पीछे दो पुत्री को छोड़ गया।
[ad_2]
Source link