Aligarh News: के के देवी ट्रस्ट परिसर में चित्र प्रदर्शनी 10 मार्च से, सांसद सतीश गौतम करेंगे लोकार्पण

[ad_1]

केके देवी ट्रस्ट भवन, अलीगढ़

केके देवी ट्रस्ट भवन, अलीगढ़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जन सामान्य के हितार्थ एवं राष्ट्र के विकास के लिए संचालित योजनाओं की चित्र प्रदर्शनी का आयोजन के के देवी ट्रस्ट परिसर में 10 मार्च से किया जाएगा। अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम प्रातः 9 बजे चित्र प्रदर्शनी का लोकार्पण करेंगे। कोल विधायक अनिल पाराशर एवं जनप्रतिधिगण भी मौजूद रहेंगे।

डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि चित्र प्रदर्शनी के के देवी ट्रस्ट परिसर, एएमयू चुंगी, जमालपुर रोड पर लगेगी। जिसका उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। सहायक निदेशक सूचना सन्दीप कुमार ने बताया है कि तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी 10 से 12 मार्च तक चलेगी।

केके देवी ट्रस्ट परिसर पर कुछ भूमाफियाओं की नजर थी, पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह के प्रयास से परिसर में पांच आंगनबाड़ी केंद्र और एक स्वास्थय केंद्र खोलने की पहल शुरू हुई। अब इसी परिसर में चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आगे भी अन्य कार्यक्रम भी होने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *