[ad_1]
सासनी गेट थाना क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे राजमार्ग पर शनिवार शाम कैंटर ने स्कूटी सवार एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सासनी गेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए।
हाथरस के थाना हसायन के रतिया नगला निवासी जीतू (22) पुत्र सोरन सिंह स्कूटी पर सवार होकर अलीगढ़ किसी काम से आया हुआ था। हाईवे पर एटा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। युवक को कुचलने के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया। लोगों ने गभाना तक कैंटर का पीछा किया लेकिन उसे पकड़ नहीं सके। इधर, युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
[ad_2]
Source link