Aligarh News: खेत पर झोंपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपति की गला दबाकर की गई हत्या, गले पर चोट के निशान

[ad_1]

शव प्रतीकात्मक

शव प्रतीकात्मक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत पर झोंपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग दंपति के गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

अलीगढ़ में थाना इगलास के गांव बादामपुर में बुजुर्ग दंपति खेत पर झोंपड़ी में सो रहे थे। दोनों मृत अवस्था में पड़े हुए मिले। झोंपड़ी के आस-पास इनके खेत है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर बुजुर्ग दंपति के शवों को पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि झोंपड़ी में 80 और 72 वर्षीय बुजुर्ग दंपति की लाश पड़े होने की सूचना मिली। झोंपड़ी का सामान भी अपनी जगह पर था। दंपति के गले पर चोट के निशान थे। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति के तीन पुत्र हैं। बुजुर्ग दंपति पर 20 बीघा जमीन है, जो अभी उन्हीं के नाम है। हत्या में व्यक्तिगत रंजिश की संभावना के मद्देनजर पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *