[ad_1]

पकड़ा गया आरोपी रवि कुमार
– फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ की अकराबाद थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टर के एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह कसाना ने बताया है कि उच्चाधिकारियों पर अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 दिसंबर की सुबह जीटी रोड स्थित गोपी ओवर ब्रिज के पास से गैंगस्टर में वांछित चल रहे आरोपी रवि कुमार पुत्र सुरेंद्र चंद्र निवासी बिजहारी थाना सासनी जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह, दरोगा अमित कुमार व हेड कांस्टेबल अजय कुमार मौजूद थे।
[ad_2]
Source link