Aligarh News: छर्रा पुलिस ने पकड़े 40 लाख के 10 क्विंटल अवैध देशी पटाखे, आरोपी को पकड़ने के लिए दी जा रही दबिश

[ad_1]

Chharra police caught 10 quintals of illegal country firecrackers

बरामद अवैध पटाखे और अन्य सामान
– फोटो : पुलिस

विस्तार


अलीगढ़ में छर्रा थाना कोतवाली पुलिस ने दिपावली से पूर्व बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 10 कुन्टल अवैध देशी पटाखे, अधवने पटाखे व बनाने की सामग्री कस्बा छर्रा के मौहल्ला कुम्हारान के एक घर से बरामद की। पुलिस को देख पांच अभियुक्त भाग निकले। क्षेत्राधिकारी छर्रा ने दो टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही हैं।                         

क्षेत्राधिकारी छर्रा शुभेंदु सिंह ने थाना कोतवाली छर्रा में बताया कि मुखबिर की सूचना थी कि कस्बा छर्रा में अवैध देशी पटाखों की फैक्ट्री चल रही है। जिसमें अधिक मात्रा में देशी पटाखे बनाए जा रहे हैं। जिस पर कोतवाली निरीक्षक बालेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह, विनीत कुमार, पंकज कुमार वेदवान, हैड कांस्टेबिल दुर्विजय सिंह, केदारनाथ, कांस्टेबिल सुगन्ध प्रताप सिंह, रविन्द्र बाबू, कांस्टेबिल विशाल कुमार ने छापामार कार्यवाही करते हुए मौहल्ला कुम्हारान स्थित एक मकान से अवैध देशी पटाखों को बरामद किया। 

वहां से 630 किलो देशी पटाखे, 237 किलो अधवने देशी पटाखे, साढे 66 किलो कागज व सुतली, 33 किलो काला बारूद व 10 किलो पुटाश, 20 किलो गंधक एवं 35 किलो रेत बरामद किया। जिसकी कीमत लगभग 40 से 42 लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस को देख असरफ पुत्र खैराती, अनीश पुत्र यामीन, रहीश पुत्र यामीन, सत्तरपाल पुत्र खेराती एवं नौशाद पुत्र कमरूद्दीन निवासीगण कुम्हारान, छर्रा मौके से भाग निकले। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गयी हैं और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही है। 

क्षेत्राधिकारी छर्रा शुभेंदु सिंह ने अपील करते हुए बताया कि कस्बा व ग्रामीण में अगर इस प्रकार की कोई भी सूचना हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। जिससे नगर व ग्रामीण में जान माल की सुरक्षा की जा सके। सूचना देने वालों के नामों को गुप्त रखा जायेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *