Aligarh News: जी-20 सम्मेलन का प्रचार-प्रसार करेंगे शिक्षक, लखनऊ में लेंगे प्रशिक्षण

[ad_1]

राजा  महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
– फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को जी-20 सम्मेलन को लेकर पत्र भेजा गया। जी-20 सम्मेलन का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई है। इसके लिए वह लखनऊ में प्रशिक्षण लेंगे। 

विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि जी-20 सम्मेलन का प्रदेश में प्रचार-प्रसार करने के लिए राजकीय, निजी, तकनीकी, मेडिकल कॉलेज से 100-150 शिक्षक चुने जाएंगे। इन शिक्षकों को लखनऊ में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद यह शिक्षक प्रदेश के अन्य शहरों और विश्वविद्यालय में जाकर जी-20 सम्मेलन की थीम पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता, संगोष्ठियों में शामिल होंगे। 

जी-20 लोगो, उसकी थीम और रंग के प्रचार-प्रसार के लिए स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तशिल्प मेला, नृत्य और गायन प्रतियोगिताएं होंगी। विभागीय बैठकों के बैकग्राउंड में जी-20 लोगो का प्रयोग किया जाए। विश्वविद्यालय, महाविद्यालय की ओर से होने वाले आयोजन और पत्राचार के दौरान जी-20 लोगो का प्रयोग होना है।

प्रतियोगिता के लिए स्मारिका का प्रकाशन

अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय अमेरिकन फुटबॉल व मल्लखंभ प्रतियोगिता के लिए स्मारिका का प्रकाशन मेजबान आरएमपीयू करेगा। स्मारिका में प्रतियोगिता संबंधी जानकारियां होंगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *