Aligarh News: दवा दिलाने गए, बुजुर्ग से करा लिया बैनामा, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

[ad_1]

By taking the elderly on the pretext of getting medicine, the deed was done

टप्पल थाना अलीगढ़
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


अलीगढ़ में टप्पल क्षेत्र के गांव पखोदना में 90 वर्षीय वृद्ध को दवा दिलवाने के बहाने ले जाकर गलत तरीके से साढ़े 17 बीघा खेत का बैनामा करा लिया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित मोहन पुत्र कारे निवासी गांव पखोदना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह व मान सिंह दोनों सगे भाई हैं। उनके 90 वर्षीय पिता कारे सिंह अनपढ़ हैं व बीमार हैं। चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। पिता अपने छोटे भाई छंगा से प्रेम मानते हैं। इस कारण उनके भाई व भाई का बेटा सुरेश एक साथ रहते हैं। उनके पिता व उनके अन्य भाइयों की गांव में साझे की भूमि है। सभी अपने हिस्से की जमीन पर काबिज हैं।

बीते 31 मार्च को उनके पिता कारे का भाई छंगा व भतीजा सुरेश एक अन्य व्यक्ति के साथ नियोजित व षड्यंत्र के तहत घर से उन्हें दवा दिलाने की कहकर ले गए। पूर्व में भी कई बार वह पिता को दवा दिलाकर लाए थे। उसी दिन से इन लोगों ने उनके पिता को डरा-धमकाकर अपने कब्जे में कर रखा है। 11 मई को महिला सहित तीन लोग घर पर आए व उनके भाई मान सिंह से कहा कि उनके पिता ने 31 मार्च को उपनिबंधक कार्यालय में साढे़ 17 बीघा खेत का बैनामा पंजीकृत करा दिया है। इसकी दाखिल-खारिज भी हो चुकी है।

मोहन का कहना है कि यह सुनकर वह और उनके भाई मान सिंह सदमे में आ गए। पिता से पूछा तो वह खराब मानसिक स्थिति के चलते कुछ नहीं बता सके। बैनामा के बारे में उन्होंने तहसील में जानकारी की तो पता चला कि इन लोगों ने गुमराह कर फर्जी तरीके से बैनामा के कागजात तैयार कराकर अंगूठा निशानी लगवाकर बैनामा करा लिया है। कूटरचित दस्तावेज के आधार पर उनके पिता के खाते से 44 लाख 20 हजार भी बैंक में साठगांठ कर निकालकर हड़प लिए हैं।

मोहन सिंह का कहना है कि इन लोगों द्वारा कराए गए बैनामा की दाखिल-खारिज को उन्होंने तहसील में 20 मई को निरस्त करवा दिया। बैनामे के बारे में इन लोगों से शिकायत की तो आरोपियों उन्हें और उनके छोटे भाई मान सिंह से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 18 जून को तीन लोगों ने उनके भतीजे हरिओम पर नाजायज असलहों से जान से मारने की नीयत से सीधे फायर किया, जिसमें वह और उनका भतीजा बाल-बाल बच गए। मोहन सिंह का कहना है कि उनके चाचा का बेटा अपराधी किस्म का है।

उसके घर अपराधी किस्म के लोगों का आना-जाना है। उसने धमकी दी है कि वह उनकी बाकी जमीन को भी बिकवाकर बदमाशी के बल पर कब्जा करा देगा। थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर छंगा, सुरेश, राहुल, अर्चना शर्मा, ओमप्रकाश, दुर्गेश शर्मा व लोकेश सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *