[ad_1]

आत्महत्या (सांकेतिक फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा में दो माह पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला की सोमवार रात फंदे से झूलकर मौत हो गई। हालांकि अभी तक उसकी मौत की वजह साफ नहीं है। मगर पिता ने बेटी की हत्या की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शाहजमाल एडीए देहली गेट की मुस्कान ने दो माह पहले ही अपने ही मोहल्ले युवक से प्रेम विवाह किया था। तभी से वह भुजपुरा में पति संग किराये पर रह रही थी। सोमवार रात अचानक महिला का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस दौरान पति फरार मिला। पिता नईम की ओर से मौखिक तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ प्रथम के अनुसार मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी।
[ad_2]
Source link