[ad_1]

अलीगढ़ सीडीओ आकांक्षा राना
– फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में प्रदेश में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सभी राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों में रामकथा, रामायण पाठ, भजन- कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम कराने के लिए गठित समिति में सभी खंड विकास अधिकारियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को सदस्य नामित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया कि खंड विकास अधिकारियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप 14 से 22 जनवरी तक धार्मिक आयोजन भव्य तरीके से कराएं। सीडीओ ने ग्राम पंचायत में स्थित राम, हनुमान एवं वाल्मीकि मंदिरों का चिन्हांकन कर पूरा पता, जीपीएस लोकेशन, मंदिर प्रबंधक से जुड़ी समुचित जानकारी, संपर्क नंबर, संस्कृति विभाग के पोर्टल पर 10 जनवरी तक अंकन कराना सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के लिए महिला मंगलदल, युवा मंगलदल, आशा, एएनएम, आंगनबाडी कार्यकत्री, पंचायत सहायक का सहयोग लेते हुए प्रत्येक मंदिर के लिए सचिव ग्राम पंचायत को ग्राम नोडल अधिकारी नामित किया जाए। सीडीओ ने आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, दरी बिछावन, ध्वनि, प्रकाश, सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए आयोजन स्थलों पर सक्षम स्तर से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करते हुए कार्यक्रम सुनिश्चित कराए जाएं।
वाल्मीकि रामायण में उल्लिखित श्रीरामजी के आर्दशों, मानव एवं सामाजिक मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनमानस को इस अभियान से जोड़ते हुए निर्धारित अवधि में मंदिरों में दीप प्रज्जवलन, दीपदान के साथ ही राम कथा प्रवचन, अनवरत रामयाण, रामचरित मानस, सुंदर कांड का पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम सूचना विभाग में पंजीकृत कलाकारों एवं भजन, कीर्तन मंडलियों को प्राथमिकता देते हुए किया जाए।
[ad_2]
Source link