Aligarh News: पति की वजह से दुनियां को छोड़कर जा रही हूं… यह लिखकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

[ad_1]

जहर खाकर आत्महत्या  (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जहर खाकर आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ में जवां क्षेत्र के गांव भोजपुर गडिय़ा में शनिवार रात महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान वह एक  सुसाइड नोट भी छोड़कर गई है। पुलिस जांच के अनुसार महिला पति से विवाद के चलते दो साल से मायके में रह  रही थी।

मूल रूप से भोजपुर गडिय़ा की 25 वर्षीय रचना की शादी 2017 में आगरा के बरौली गुर्जर के निजी कंपनी में काम करने वाले युवक संग हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद हुआ और पिछले दो वर्ष से युवती मायके में रह रही थी। शनिवार रात किसी बात पर घर में कुछ बात हुई। इसके बाद युवती ने घर में रखा जहर खा लिया। 

इस पर उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

इधर, पुलिस ने घर पर जांच के बाद एक सुसाइड नोट खोज निकाला है। जिसमें युवती की ओर से लिखा गया है कि इस घटना में मां-बाप का कोई दोष नहीं है। पति की वजह से दुनियां को छोड़कर जा रही हूं। इस मामले में पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *