Aligarh News: पिता ने ही की थी बेटे की हत्या, शव बोरे में बंद कर खेत में फेंका

[ad_1]

खेत प्रतीकात्मक फोटो

खेत प्रतीकात्मक फोटो
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

अलीगढ़ के गांव तारापुर से लापता युवक की उसके पिता ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। शनिवार सुबह खेत से बोरी में बंद शव मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जब जांच शुरू की तो भेद खुल गया। देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। उसने हत्या स्वीकार कर ली है। देर रात पुलिस आरोपी से पूछताछ व अन्य परिजनों की भूमिका की जांच कर रही थी।

गांव तारापुर का 24 वर्षीय रवि 14 दिसंबर की रात घर में झगड़ा होने के बाद से गायब था। इसे लेकर उसके चाचा शंकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उसे तलाश ही रही थी कि पुलिस को रात में वनखंडी महादेव मंदिर के पास खेत में पुराने कुएं में शव होने की खबर मिली। इस पर जब शव तलाशा गया, तो कुछ नहीं मिला। लापता युवक रवि के पिता जयप्रकाश के खेत में रवि का शव धान की पराली में बोरे में बंद मिला। सूचना पर सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह, एसओ उमेश शर्मा पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

पुलिस को सबसे पहला संदेह रवि के पिता पर ही गया, क्योंकि गुमशुदगी जांच के दौरान ही पिता अपने पुत्र के गलत संगत में पड़ने और मारपीट करने का आरोप लगा रहा था। इस पर पुलिस ने जब पिता से पूछताछ शुरू की, तो वह टूट गया और बेटे की पीट-पीटकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पिता ने स्वीकार किया है कि उसने ही रवि की हत्या की थी। अन्य पहलुओं पर जांच व पूछताछ जारी है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *