Aligarh News: पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

Video of indecent comment on PM Modi goes viral accused arrested

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो वायरल
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव डिगसी निवासी एक समुदाय विशेष के युवक ने प्रधानमंत्री के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करते हुए इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि गांव डिगसी निवासी याकूब अली खान पुत्र इस्माइल खान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करते हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई। 

पुलिस ने गांव डिगसी से आरोपी को दबोच लिया और उसे थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। सुसंगत धाराओं में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *