Aligarh News: प्रसव बाद बच्चे की मौत, नर्सिंग होम पर हंगामा, कार्रवाई के भरोसे पर मामला हुआ शांत

[ad_1]

death of child after delivery

विलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में प्रसव के बाद जन्मे बच्चे की मौत पर परिवार बिफर गया और जमकर हंगामा किया। 26 नवंबर दोपहर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला समझाकर शांत किया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मैलरोज बाईपास के नवीन की पत्नी पूजा को प्रसव के लिए 25 नवंबर शाम नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां तड़के महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसके दो घंटे बाद बच्चे को हालत बिगड़ने पर यहां से दूसरे नर्सिंग होम शिफ्ट किया गया। आरोप है कि बच्चा मृत भेजा गया और दूसरे नर्सिंग होम पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया। 

हालांकि परिवार के आरोप थे कि बच्चे ने लापरवाही के चलते वहीं दम तोड़ा, जबकि अस्पताल का कहना था कि बच्चा कमजोर पैदा हुआ था। इसलिए उसे दूसरे अस्पताल शिफ्ट किया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ा। इसी बात पर परिवार ने जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार परिवार की ओर से अभी मौखिक आरोप लगाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बाकी तहरीर जो मिलेगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *